मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली के भीरा गांव में गत दिवस शादी समारोह में गए दो भाइयों को कुर्सी पर बैठने के विवाद में कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान बचाने के लिए अपने घर में भागे लेकिन हमलावरों ने घर के अंदर घुलकर मारा पीटा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की देर शाम तीन नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
भीरा निवासी प्रमोद सोनकर ने बताया कि उसके पुत्र रविराज और दीपराज मंगलवार की रात गांव में एक शादी समारोह में गए थे। देर रात कुर्सी पर बैठने को लेकर कुछ लोगों ने कहासुनी हो गई। इसपर तीन लोगों ने दोनों को मारना पीटना शुरू कर दिया। खुद को बचाने के लिए दोनों अपने घर में भागे लेकिन कुछ लोग घर में घुसे और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। जाते जाते जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देते चले गए। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।