मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली के अब्दुल्लापुर में गत दिवस बंटवारा और पैसे के लेनदेन को लेकर देवर और उसकी पत्नी ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की शाम उसके देवर और देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अब्दुल्लापुर निवासी रिंकू द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार मंगलवार की सुुबह घर में पैसे के लेनदेन और बंटवारे को लेकर उसके देवर संजय चौहान और देवरानी गाली देने लगे। मना करने पर उसे मारने पीटने लगे। बचाने आए ससुर को मारपीट कर घायल कर दिए।