बालनिकेतन स्थित श्री हनुमानगढ़ी मंदिर पर मंगलवार की सुबह श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड में श्रद्धालुओं ने पाठ किया। सुंदरकांड समापन पर श्रीहनुमान चालीसा पाठ, आरती की गई। अंत में प्रसाद भी दिया गया। इस दौरान श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के प्रमुख डॉ. राम गोपाल गुप्ता ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से समग्र समाज की दुख-दरिद्रता समाप्त होगी और जीवन में समृद्धि तथा शांति का आगमन होगा। बताया कि शीतला माता धाम पर 14 दिसंबर को श्री हनुमान चालीसा का सवा लाख पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मऊ के अतिरिक्त अन्य जनपदों से भी श्रद्धालु आएंगे। कार्यक्रम श्री सुंदरकांड के पाठ से प्रारंभ होगा और सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ के बाद भजन कीर्तन, आरती और भोग के साथ विशाल भव्य भंडारा के साथ समापन होगा। सभी संकल्पित और पंजीकृत भक्तों को पूजा से संबंधित पैकेट घर-घर पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से बब्बन सिंह, संजय सर्राफ, सुधीर शुक्ला ,तरुण कुमार ,अनिल शर्मा, शिवानंद सिंह, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।