फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मरम्मत के बाद पहली बारिश में धंसी आरसीसी

विज्ञापन
घोसी में बारिश के बाद सड़क का धसा एक हिस्सा
विज्ञापन
मऊ। घोसी नगर पंचायत के मदापुर समसपुर मुहल्ला में मरम्मत के बाद पहली बारिश में ही आरसीसी सड़क धंस गई है। इससे मुहल्ले के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए मुहल्ले की सड़क तोड़ी गई थी। कुछ दिन पहले ही मरम्मत कराई गई है। मुहल्ला निवासी मुहम्मद अबुसाद, मुहम्मद उजैर आदि ने बताया कि जल निगम द्वारा सड़क खोदने के बाद मरम्मत कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया है।
हल्की बारिश होते ही सड़क कई जगह धंस गई है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो रात के अंधेरे में अनजान व्यक्ति के साथ हादसा हो सकता है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। सड़क धंसने की जांच कराई जाएगी और संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर जल्द ही उचित समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें