फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 10 फीट धंसी आरसीसी सड़क, स्कूली वाहनों सहित आवागमन बाधित

विज्ञापन
आरसीसी सड़क का किनारा धंसने से बढ़ा हादसे का खतरा, स्कूली वाहनों सहित ग्रामीणों का आवागमन प्रभा
विज्ञापन
घोसी विकासखंड के पवनी गांव में वर्ष 2015 में बनी आरसीसी लोहिया सड़क का किनारा करीब 10 फीट तक धंस गया है। इससे सड़क काफी संकरी हो गई है और स्कूली वाहनों सहित अन्य वाहनों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दयाशंकर पांडेय, शिवशरण पांडेय, संजय यादव, अभिषेक यादव, राधे कृष्ण पांडेय, मनोज मिश्रा, अमरजीत यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है, क्योंकि हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
यह सड़क गांव का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन स्कूली बच्चे गुजरते हैं। सड़क का बड़ा हिस्सा टूटने से वाहन चालकों को नीचे उतरने का डर रहता है। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि पानी भरने से टूटा हिस्सा दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन

इससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बाइक सवार और साइकिल चालक संतुलन बिगड़ने से गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

घोसी बीडीओ केएम लाल श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सचिव द्वारा जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें