फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकर के बकाएदारों पर जारी होगी आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जलकर बकाएदारों पर अब जलनिगम आरसी भेजेगा। हरहाल में बकाएदाराें को मार्च तक बकाया अदा करना होगा। इसके लिए विभाग ने बकायादारों सूची तैयार करना शुरु कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी जल निगम द्वारा की जाती है। विभाग द्वारा रतनपुरा, मधुबन, दुबारी, कसारा, घोसी, गोठा, हलधरपुर में स्थापित ओवरहेड टैंक से 200 गांवों के करीब सात हजार उपभोक्ताओं के पेयजल आपूर्ति की जाती है। लेकिन इन उपभोक्ताओं में 40 फीसदी जलकर भुगतान समय से नहीं करते। 25 फीसदी ने कई सालों से बकाया अदा नहीं किया है। विभाग की मानें तो उपभोक्ताओं के यहां विभाग का करीब दस लाख रुपया से अधिक का बकाया है। रतनपुरा के अवर अभियंता सचिन प्रजापति ने बताया कि रतनपुरा ब्लाक में कुल 130 उपभोक्ताओं में 83 उपभोक्ताओं पर जल कर का ढाई लाख का बिल बकाया है। वहीं अन्य जगहों को मिलाया जाए तो पूरे जिले में करीब दस लाख रुपये से ज्यादा का जलकर बकाया है। इस बाबत अधिशासी अभियंता एमए किदवईने बताया कि बकाया बिल का भुगतान को लेकर विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें नोटिस भेजकर बिल जमा कराने को कहा जाएगा। ऐसा न करने पर आरसी काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें