फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई

विज्ञापन
मौसम बिगड़ा:गुरुवार को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला, आसमान में बादल छाने के बाद बादलों की ओट - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को कहीं बूंदबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सर्द हो गया। रविवार को दिनभर चलनेवाली सर्द हवाओं ने कंपकंपी का एहसास कराया। मौसम मेें बदलाव से किसान चिंतित दिखे। चालू माह गर्मी जैसा मौसम हो चला था। लेकिन शुक्रवार को एकाएक मौसम ने करवट बदला। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर के बाद हल्की बरसात हुई। ऐसे में मौसम सर्द हो गया। दिनभर सर्द हवा चलने से ठंड बढ़ गई। बृहस्पतिवार को 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। विशेषज्ञों की मानें तो बदलते मौसम से ठंड बढ़ने से गेंहू की फसल को काफी राहत मिलेगी। जबकि दलहनी, तिलहनी, आलू की फसल पर विपरीत असर पड़ सकता है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि बारिश का फसलों पर असर नही पड़ा है। तेज बारिश दलहनी, तिलहनी तथा आलू की फसल पर असर डाल सकती है। अगर तेज हवा चली तो गेहूं की फसल गिर सकती है। कहा कि किसान खेतों में पानी जमा न होने दें और सतर्क रहें। फसल में रोग के लक्षण मिलने की स्थिति में विशेषज्ञों से सलाह लेकर रासायनिक दवाओं का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें