फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकाली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा

Sun, 19 Jul 2015 12:14 AM IST
दोहरीघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित प्राचीन भगवान जगन्नाथ जी मंदिर प्रांगण से श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण, भ्राता बलदेव व सुुुुभद्रा संग रथ पर विराजमान होते ही भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। शोभा यात्रा जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का जुलूस मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर चौक, सब्जीमंडी, थाना, ब्लाक आजमगढ़ रोड होते हुए पूरे नगर से गुजरा। नगरवासियों ने भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचकर अपने जीवन को धन्य किया। जगह-जगह बच्चों, महिलाओं व पुरुषों ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी व प्रसाद चढ़ाया। शोभा यात्रा की अगवानी गजराज व अश्वों ने की। शोभा यात्रा मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हो गई। पं. श्यामजी महाराज ने विधि विधान से पूजन अर्चन कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें