फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाजे गाजे के साथ जगन्नाथ जी की निकली रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। कस्बे में स्थित जगन्नाथ मंदिर से हर वर्ष निकलने वाली रथयात्रा बड़ी धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकाली गई। भगवान कृष्ण बड़े भाई बलभद्र बहन सुभद्रा की रथयात्रा में नगरवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ जी की आरती पूजन करने व रथ खिंचने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। महिलाओं पुरुष बच्चों ने भी भारी संख्या में भाग लिया। वही रथयात्रा बाजे गाजे के साथ जगन्नाथ मन्दिर से निकाली गई जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुन: वापस देर शाम जगरनाथ मंदिर प्रांगण में आकर सम्पन्न हुई। जहां मंदिर में मंत्रोच्चारण से पूरे विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था में भारी संख्या में पुलिस के जवान रथयात्रा के साथ पूरी तरह से मुस्तैद रहे।इस दौरान चैयरमैन विनय कुमार जायसवाल, पुजारी लालमणि उपाध्याय, अजय गुप्ता, सनोज साहनी, वृजेश साहनी, मनोज उर्फ मोनू जायसवाल,अमन अलगरजी, उज्ज्वल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें