थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के खैरानासीर चचाईपार निवासी राजकुमार पुत्र अशोक मद्धेशिया ने दो वर्ष पूर्व में युवती को मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में युवती के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। लोकलाज के भय से युवती ने इस बात को छुपाए रखा। जब युवक ने वीडियो वायरल होने पर युवती ने आरोपी से इस विषय में पूछा तो, उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देने लगा। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।