फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट रोड पर टंडवा गैस एजेंसी के निकट दिन में अपराह्न लगभग तीन बजे दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के देवरिया बुजुर्ग गांव निवासी सुषमा राजभर पत्नी राम हरख बाइक से मुहम्मदाबादगोहना की तरफ से अपने घर जा रही थी। इस टंडवा गैस एजेंसी के पास सामने से आ रही अनियंत्रित बाइक से महिला की बाइक टकरा गई। जिससे महिला सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इलाज के लिए उसे मुहम्मदाबादगोहना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में कोतवाल संजय कुमार तिवारी ने बताया कि महिला बाइक से करहा की तरफ जा रही थी जबकि करहा की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर के बाद महिला घायल हो गई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें