चिरैयाकोट। स्थानीय थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी विजयी पुत्र केसव बासफोर निवासी करमी सुल्तानीपुर मोड़ पर कहीं भागने के फिराक में खड़ा हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि आरोपी ने बीते सात अगस्त को चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को लेकर फरार हो गया था। किशोरी के पिता ने 18 अगस्त को युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बीते 20 अगस्त को खरीहानी तिराहे से किशोरी को बरामद कर उसका मेडिकल कराया था। वहीं आरोपी युवक फरार चल रहा था।