फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रामजीलाल सुमन का बयान राजपूत समाज का अपमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राणा सांगा के खिलाफ सपा सांसद रामजीलाल सुमन के गैर जिम्मेदाराना बयान से आक्रोशित राजपूत सेवा समिति के सदस्यों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक की। समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह कहा कि सांसद का यह बयान राजपूत समाज के साथ पूरे राष्ट्र का अपमान है। समस्त वीर लड़ाकों, योद्धाओं का अपमान है, जो मुगलों से लड़े हैं। समिति के सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ राजपूत समाज के लोग कल एकजुट होकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। ने बताया कि रामजीलाल के खिलाफ कड़ी कारवाई के लिए समिति के सदस्यों के द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा। इस मौके पर वशिष्ठ नारायण सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रत्नाकर सिंह, डाॅक्टर नबाब, सर्वेश सिंह, शरद सिंह, शशि मोहन सिंह क्षेम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ फूंका पुतला
राजाबाजार। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में अखंड राजपूताना संघ के पदाधिकारियों लोहिंदा चौराहे पर सांसद का पुतला फूंककर विरोध जताया। मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह एंव जिला प्रभारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को चौराहे पर सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुमन की सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांग पूरी नहीं की गई तो संगठन के लोग सड़क उतरने को बाध्य होंगे। इस मौके पर अरूण कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, रमेश सिंह, अशोक सिंह, सरनाम सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें