फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों की लड़ाई लड़ते रहे रामचंद्र पहलवान : दुर्गा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। रामचन्द्र यादव पहलवान जाति धर्म से ऊपर उठकर समाज के दलितों, पिछड़ों, शोषितों की लड़ाई जीवन पर्यंत लड़े। साथ ही उन्होंने कुश्ती और पंचायत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। यह बातें गुरुवार को करौंदी नरायनपुर स्थित मनसही में आयोजित रामचन्द्र यादव पहलवान की सातवीं पुण्य तिथि व श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव व पूर्व विधायक उमेशचन्द्र पांडेय ने रामचंद्र यादव के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। लोक गीत गायक चंद्र किशोर पांडेय ने अपनी मार्मिक गीत प्रस्तुत कर यादव की याद को ताजा कर दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने कहा कि रामचंद्र यादव पंचायत के माध्यम से समाज में दबे कुचले लोगों को अधिकार व हक दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, विजय शंकर यादव, नन्हे चौधरी, सुभाष यदुवंशी, सतीश पांडेय, रवि शंकर यादव ने स्व. यादव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संचालन पूर्व प्रधान अखिलेश कन्नौजिया ने किया। कार्यक्रम के संयोजक दयाशंकर उर्फ गुड्डू यादव, उमाशंकर यादव, गिरिजा शंकर यादव सुभाष यादव ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें