मुफ्ती अनवर अली। रमजान की खबर में प्रतिक्रिया
- फोटो : MAU
मऊ। पाक रमजान का महीना शुरू होने में 11 दिन शेष हैं। इस बार भी रमजान में पूरे एक माह तक सहरी तथा इफ्तार का क्रम जारी रहेगा। हालांकि कोरोना के चलते घरों पर ही तरावीह और पांचों वक्त की नमाज अदा की जाएगी। ऐसे में परिवार के सभी लोग घर पर रहेंगे तो पूरा दिन खुदा की इबादत में बीतेगा। आज पीएम के संबोधन के बाद ही उलेमा रमजान की तैयारियों पर मुसलमानों को हिदायत देंगे। रमजान शरीफ 24 अप्रैल से शुरू होगा। मुस्लिम बहुल इलाकों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दूसरी बात यह है कि अभी तक एक माह के सहरी और इफ्तार की समय सारिणी भी लाकडाउन के चलते नहीं छप सकी है। जिससे आम मुसलमान समय के लिए परेशान होंगे। लाकडाउन का पहला चरण 14 अप्रैल को पूरा हो रहा है। दूसरे चरण के लाकडाउन का एलान मंगलवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके बाद ही पाक माह के बारे में मुसलमान अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। ऐसे में मौलाना जिला प्रशासन से मीटिंग कर अपनी अपील करेंगे। मुफ्ती अनवार अली ने बताया कि रमजान माह शुरू होने में अभी समय है। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद वह लोग जिला प्रशासन के साथ मिटिंग कर तय करेंगे कि रमजान को लेकर मुसलमानों को क्या हिदायतें की जाएं।