नगर में आयुर्वेद जागरूकता रैली में शामिल चिकित्सक और अन्य। स्रोत-सूचना विभाग
मऊ। दसवें आयुर्वेद दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नगर के बालनिकेतन तिराहे के मोड़ से शुरू होकर आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा पहुंचकर खत्म हुई।
इससे पहले रैली को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजकों ने कहा कि रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
आयुर्वेद को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बनाना है। बताया कि मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ चिकित्सकों की ओर से आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसमें जांच के साथ-साथ औषधि का निशुल्क वितरण होगा। साथ ही योग प्रशिक्षक की ओर से योग के माध्यम से निरोग रहने के लिए प्रेरित किया जायेगा।