फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल मतदान की जगाई अलख

विज्ञापन
बड़रांव ब्लाक के प्राथमिक स्कूल पर आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम में पुरस्कृत बच्चे। - फोटो : mau
विज्ञापन
बडरॉव ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इजरार पर बुधवार को स्कूल चलो अभियान और मतदाता जागरूकता रैली को उपजिलाधिकारी घोसी सीएल सोनकर व सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी माधवेन्द्र पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


  मतदाता जागरूकता के तहत उपजिलाधिकारी घोसी और सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी  बडरॉव के संयुक्त नेतृत्व में विद्यालय के बच्चो ने रैली निकालकर लोगो को जागरूक किया। रैली में बच्चों ने  लोकतंत्र की बढ़ाएं शान, अपना नेता चुने महान, चाचा चाची भूल न जाना वोट देने जरूर जाना, लोकतंत्र की बढ़ाएं शान 19 मई को करे मतदान आदि नारों से जागरूक किया। गांव भ्रमण के दौरान नुक्कड़ नाटक व मतदाता अभियान गीत के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व को बखूबी ग्रामीणों को उपजिलाधिकारी ने बताया। रैली कटिहारी होते हुए वापस पुन: विद्यालय आई। इस अवसर पर मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार भी किया गया।
विज्ञापन


   इस मौके पर शैलेंद्र तिवारी, रितेश राय, विजयकुमार, जगदीश यादव, संजय राय आदि विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें