फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के बहिष्कार को निकाली रैली

विज्ञापन
मिर्जाहादीपुरा चौक से पॉलिथीन बंद करने के लिए निकाली गई जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखा रवाना करते नपा अध्यक्ष तैयब पालकी। - फोटो : mau
विज्ञापन
 नगर पालिका की ओर से पॉलिथीन बहिष्कार के लिए बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों लोगों ने पॉलीथिन का उपयोग न करने का संकल्प लिया।  मिर्जा हादीपुरा चौराहे पर सुबह 11 बजे जागरूकता रैली को  नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना गया। रैली औरंगाबाद, संस्कृत पाठशाला, घास बाजार, सदर चौक, गोलाबाजार होते हुए वापिस नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में डीएवी इंटर कॉलेज के 200 छात्रों सहित नगर पालिका के 200 कर्मचारी और समाजसेवी संस्था के सदस्य शामिल रहजे। रैली के दौरान स्कूली छात्रों ने प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग से होने वाले नकुसान के बारे में जानकारी देकर प्रयोग न करने की सलाह दी। रैली में ईओ संजय मिश्रा, कर अधीक्षक गुफरानुल हइ, धर्मेंद्र पांडेय, नरेश कुमार, व्यापार मंडल के उमा शंकर ओमर, डा. राम गोपाल सहित स्कूली छात्र और नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोपागंज : नगर पंचायत द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष हेलाल अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्लाक के प्राथमिक स्कूल शुरु हुई रैली नगर के मुख्य मार्गो से होते नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में सम्मिलित स्कूली छात्रों ने लोगों को पॉलिथीन के प्रतिबंध होने की जानकारी दी।  इस दौरान कपड़े और कागज के बने थैले का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर ईओ जयप्रकाश यादव सहित सभी पंचायत सदस्य और स्कूली छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें