मऊ । जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि त्यौहार के मद्देनजर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक राखी और मिठाई की दुकानें खुलेगी। इसके अलावा शेष दुकानों के लिए पूर्ववत आदेश पालन होगा। जिलाधिकारी ने सभी से अपील किया है कि सभी लोग मास्क पहने, घरों से अगर निकले तो सैनिटाइजर साथ में रखें तथा ग्लब्स का प्रयोग करें। खुली चीज न खाएं, उन्होंने कहा कि दुकानों पर भीड़ न लगावे अगर दुकान पर कोई भी खड़ा है तो अपने बारी का इंतजार करें। जिलाधिकारी नेे सभी से आगामी त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की सलाह दी। साथ ही सभी को त्यौहार की शुभकामनाएं दी।