शहर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया 25 हजार का इनामी।
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के ईनामी राकेश पाल को गिरफ्तार किया। मुखबिर से मिली सूचना के बाद गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) में ईनामी राकेश पाल पुत्र विंध्याचल पाल निवासी लेढ़ुपुर आशापुर थाना सारनाथ वाराणसी को गिरफ्तार किया है, कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी पर शहर कोतवाली के अलावा वाराणसी जिले के चितईपुर में एक और लंका थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैंं।