फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राकेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष और विश्वप्रताप महामंत्री बने

विज्ञापन
दीवानी कचहरी कर्मचारी संघ के चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव और महामंत्री विश्वप्र
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ का वर्ष 2026 की कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को न्यायालय के सभागार में हुआ। मतदान में 165 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

सरंक्षक राजकुमार शाही, मुख्य निर्वाचन अधिकारी आफताब हुसैन नोमानी, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनील सिंह विसेन और विनेन्द्र सिंह ने बताया कि मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर राकेश श्रीवास्तव को 96 मत प्राप्त हुआ, उन्हें विजयी घोषित किया गया।
इस पद पर दूसरे प्रत्याशी पवन शर्मा को 68 मत प्राप्त हुआ। एक मत अवैध घोषित किया गया। महामंत्री पद पर विश्वप्रताप को 115 मत प्राप्त हुआ, उन्हें विजयी घोषित किया गया। इस पद पर रखेन्द्र शर्मा को 47 मत प्राप्त हुआ। तथा 3 मत अवैध घोषित हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान मीडिया प्रभारी आनुन्द्र चौबे, शेष तिवारी, अनिल सिंह, कोर्ट मैनजर नीलोत्पल गौतम, प्रहलाद यादव, राजभूषण सिहं, प्रवीन श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, अवनीश श्रीवास्तव, आरिफ सैफी, मुनेन्द्र सिंह, बबलू यादव, अदिती यादव, प्रियंका यादव, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें