फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुण्यतिथि पर राजनारायण राय को किया याद

विज्ञापन
नगर के बलिया मोड़ ​स्थित आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पिता स्व. राजनारायण राय की आठवीं पु
विज्ञापन
बलिया मोड़ स्थित आवास पर मंगलवार को सांसद राजीव राय के पिता राजनारायण राय की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने राजनारायण राय के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें एक सरल, कर्मठ और समाजसेवी विचारों वाला महान व्यक्तित्व बताया।
श्रद्धांजलि सभा में सांसद राजीव राय ने कहा कि पिताजी का जीवन सदैव समाज सेवा, सादगी और उच्च आदर्शों के प्रति समर्पित रहा। उनके पदचिह्नों पर चलना और समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य रूप से अल्ताफ अंसारी, ममता चन्द्रा, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, विधायक राजेन्द्र कुमार, जमाल अर्पण, शिवप्रताप यादव मुन्ना, देवनाथ यादव, कुद्दुस अंसारी, शादाब अंसारी, हाजी इरफान अंसारी, प्रभात राय, मयंक पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें