फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बीपीएड परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे राजस्थान के छात्र पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड मुख्यालय स्थित संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को बीपीएड परीक्षा के प्रथम पाली के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे राजस्थान के दो युवकों को पकड़ा। कॉलेज के परीक्षा प्रभारी, केंद्र के अधीक्षक और सचल दस्ते की टीम ने पकड़ लिया। प्राचार्य डॉ. हूरतलअत ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कॉलेज में पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया। साथ ही कोतवाली में पूछताछ में लगी रही। चिरैयाकोट कस्बा स्थित राम नवल सिंह पीजी कॉलेज का परीक्षा केंद्र संत गणिनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निर्धारित किया गया है। बीपीएड सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा सुबह आठ बजे से 11:15 तक थी। संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा प्रभारी डॉ. प्रहलाद राम, केंद्राध्यक्ष एवं सदस्य डॉ. कमलेश, डॉ. केडी उपाध्याय, डॉ. अविनाश चंद यादव, डॉ. दिवाकर यादव ने शक होने पर इन दोनों छात्रों की जांच की।
विज्ञापन

आधार कार्ड और प्रवेश पत्र का मिलान किया तो सच्चाई आई सामने

कॉलेज की टीम ने इन दोनों छात्रों का आधार कार्ड और प्रवेश पत्र का मिलान किया तो पता चला कि यह दोनों हनुमान सिंह और महावीर सिंह नामक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे हैं। दोनों युवक राजस्थान के रहने वाले हैं। जांच के बाद केंद्राध्यक्ष ने सूचना क्षेत्राधिकारी डॉ. अजय विक्रम सिंह को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ महाविद्यालय पहुंची। दोनों छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया।

धर्मशाला में राजस्थान के 36 छात्र रूके

जब क्षेत्राधिकारी ने दोनों युवाओं से पूछताछ की तो राजस्थान के इन दोनों छात्रों ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना के धर्मशाला में राजस्थान के लगभग 24 से 36 छात्र ठहरे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने कस्बे में स्थित धर्मशाला में पहुंचकर अन्य छात्रों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें