फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ से दवा लेकर आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कार पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के डोडसर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर बृहस्पतिवार को कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। जबकि एक माह की बच्ची दुर्घटना में बाल-बाल बच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरदह क्षेत्र के फेफरा गांव निवासी राधेश्याम चौहान (50), अपनी पुत्री आशा चौहान और एक माह की नतनी के साथ मऊ से दवा लेकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी समय डोडसर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस सर्विस लेन मार्ग पर कासिमाबाद से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सामने बाइक से टकरा गई। हादसे में कार सवार बलिया जनपद के बभनौली गांव निवासी श्रीनिवास उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, गिरजा देवी, राधेश्याम चौहान और आशा चौहान घायल हो गए। जबकि कार और बाइक दोनों सड़क किनारे लगे कटीले तार में फंसकर पूरी तरह से पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह सभी घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राधेश्याम, आशा चौहान, श्रीनिवास उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, गिरिजा देवी की हालत गंभीर होने पर मऊ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज के दौरान शाम पांच बजे राधेश्याम चौहान की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक माह की बच्ची बाल-बाल बच गई। कार सवार श्रीनिवास उपाध्याय अपने बीमार पिता को लेकर घर से कार द्वारा वाराणसी उपचार के लिए जा रहे थे। इस संबंध में मृतक के भाई नरेश चौहान की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, साथ ही विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें