फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ-बलिया रूट पर छपरा इंटरसिटी चलाने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा (मऊ)। कोरोनाकाल में अधिकांश ट्रेनों के संचालन बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा दूसरे चरण में 80 ट्रेनों का संचालन 12 सितंबर से शुरू करने से लोगों की उम्मीदों को बल मिलना शुरू हो गया है। इसीक्रम में रतनपुरा कस्बा के लोगों ने बलिया-मऊ रूट की नियमित ट्रेन छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग की है। लोगों द्वारा रेलवे बोर्ड से जनहित को देखते हुए छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस बलिया जनपद के चलकर रसड़ा पकवा इनार एवं मऊ जनपद के रतनपुरा हलधरपुर से होकर गुजरने वाली और वाराणसी मुख्यालय तक जाने वाली इकलौती ट्रेन है। बीते मार्च से इसके बंद होने से क्षेत्रीय यात्रियों सहित क्षेत्र के मरीजों कर्मचारियों एवं व्यापारियों को अपने आवश्यक कार्यों की पूर्ति के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी नेसार अहमद आशीष कुमार सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान रामाश्रम मौर्य, किसान सभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद मिश्रा, जितेंद्र राजभर, विनोद कुमार गुप्ता, शैलेश राजभर, शिव वचन राजभर, विजय शंकर गुप्ता आदि लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि आम लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए आगामी 12 सितंबर से अन्य ट्रेनों के साथ ही इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें