फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 12 थाना क्षेत्रों में बुधवार को मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला उत्पीड़न, लैंगिक अपराधों से बचाव, साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई। बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकारों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही महिला कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 181 व 1098 की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। मऊ पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें