फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 मिनट तक बंद रहा रेलवे फाटक

विज्ञापन
नगर के बालकिनेतन रेलवे क्रासिंग पर तकनीकी खराबी कार्य के चलते बंद रेलवे क्रासिंग।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग पर बुुधवार की दोपहर रेलवे फाटक करीब 40 मिनट तक बंद रहा। जिससे शहरभर में जाम की स्थिति बनी रही। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने-पसीने हो गए। फाटक खुलने के बाद लोगों को सुकून मिला लेकिन जल्दी निकलने के चक्कर मेें लोग जूझते रहे। बताया जा रहा है कि फाटक के पास रेलकर्मी कुछ तकनीकी कार्य कर रहे थे। जिसके चलते रेलवे क्रासिंग दोपहर 12 बजे बंद हो गई। करीब 40 मिनट तक रेलवे फाटक बंद होने से जाम लग गया। ऐसे में जाम में फंसे लोग गर्मी और उमस से बेहाल हो गए। फाटक खुला तो जल्दी निकलने की वाहन चालकों की होड़ ने स्थिति और खराब कर दी। अधिकतर दोपहिया वाहन चालक गलत साइड से निकलने का प्रयास करने लगे। ऐसे में और जाम लग गया। किसी तरह पुलिस और नागरिकों ने मोर्चा संभाला और एक-एक कर वाहनों को आगे बढ़ाया। तब जाकर जाम खत्म हुआ और लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें