फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दमदारी से आवाज उठाएं अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अधिवक्ता किसी से न तो डरता है, न ही किसी के सामने अपनी बातें कहने से चूकता है। जिस दिन अधिवक्ता अपनी बेबाकी और दमदादी को भूल जाएगा, उस दिन वह किसी की आवाज को नहीं उठा पाएगा।यह बातें अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह ने सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में अधिवक्ताओं की तरफ से आयोजित स्वागत समारोह में कहीं। अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह और विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी का स्वागत किया। बार के अध्यक्ष शमशुल हसन और महामंत्री हरिद्वार राय ने उन्हें अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि सभी को केवल अधिवक्ताओं की एकता से खतरा है। लेकिन इस देश को भ्रष्टाचार, बालश्रम, शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाने में अधिवक्ताओं की ही भूमिका महत्वपूर्ण है। अधिवक्ताओं को कभी भी अपने मान सम्मान को न तो गिराना चाहिए और न हीं कहीं झुकना चाहिए। विशिष्ट अतिथि दैवीय आपदा जांच समिति के सभापति और एमएलसी उमेश द्विवेदी ने जिले के विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ रायजी को नमन किया।
कहा कि अधिवक्ता सबसे साहसी मानव है। प्रदेश में सबसे सशक्त संगठन अधिवक्ताओं का है। न्याय पर किसी को भरोसा है तो अधिवक्ताओं की वजह से ही है। उन्होंने अधिवक्ता भवन बनवाने और मऊ के विकास में योगदान के लिए वादा किया। इस दौरान बार के अध्यक्ष शमशुल हसन, अशोक कुमार अश्क, अनिल पांडेय, फतेह बहादुर सिंह, वीरेंद्र बहादुर पाल, विनोद सिंह, प्रदीप सिंह ने अपना विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह, फूल बदन यादव, मान सिंह यादव, लक्ष्मीकांत, श्री प्रकाश यादव, दारोगा सिंह, वृजराज सिंह सिसोदिया, राणा प्रताप सिंह, प्रभारी डीजीसी फौजदारी अजय सिंह, जय प्रकाश राय आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हरिद्वार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें