फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: झांसा देकर वृद्धा से छीनी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। मझवारा में मंदिर का दर्शन करने जा रही एक महिला धोखाधड़ी का शिकार हो गई। बाइक सवार जालसाज ने उसे बेटे से मिलाने का झांसा देकर गले से सोने की चेन नोंचकर भाग गया। पीड़िता ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला निवासी केसरा देवी (65) ने बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र के मझवारा में अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई है। शनिवार की सुबह करीब छह बजे वह पैदल ही पास में एक मंदिर में दर्शन करने गई थी। इस बीच एक उचक्के ने उन्हें बुलाकर कहा कि आपका लड़का बुला रहा है। इसपर वह मान गईं। उसके साथ उसकी बाइक पर बैठाकर ले जाने लगीं। कुछ दूर ले जाने के बाद उसने महिला के गले से सोने की चेन नोंच ली और भाग गया। घटना बाजार में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना को लेकर पीड़िता ने घोसी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें