फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा से राहत, जलजमाव के साथ फिसलन भी

Wed, 08 Jul 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली वहीं जलजमाव से भी दो चार होना पड़ा। बारिश से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई। जबकि मौसम सुहाना होने से लोग खुश भी दिखे।
विज्ञापन


बुधवार को हुई बारिश से जगह जगह जलजमाव हो गया। बारिश के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बाजार आने जाने वाले राहगीर कीचड़ से होकर जाने को मजबूर हुए। बारिश के कारण जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट ,विकास भवन, रोडवेज, डीआईओएस , बीएसए कार्यालय आदि जगहों पर बारिश का पानी लग गया।

वहीं शहर के निचले मोहल्ले पठानटोला, मठियाटोला, दक्षिणटोला महरनिया, मुंशीपुरा, सहादतपुरा, चांदमारी आदि मोहल्लों में भी बारिश का पानी जमा हो गया। जिसके कारण कीचड़ और फिसलन से लोग दो चार हुए। बारिश से सबसे ज्यादा परेशान स्कूल जाने वाले बच्चे हुए। छाता और रेनकोट होने के बाद भ्ाी वह भीगते हुए पानी का लुत्फ उठाने से नहीं चूके। जबकि वहीं बारिश का युवाओं ने जमकर लुफ्त उठाया। नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित सोनी धापा इंटर कालेज के मैदान पर बारिश के बीच युवा फुटबाल खेलते दिखे। वहीं तमसा नदी के किनारे बारिश के बीच में बच्चे नहाते रहे।
विज्ञापन


बारिश ने किसानों के चेहरों पर भी रौनक ला दी है। खेतों में बारिश के बीच किसानों के परिवार धान की रोपाई करते रहे। उन्हें उम्मीद है कि इस मानसूनी बारिश से इस बार फसल अच्छी होगी। गर्मी से बेहाल लोगों ने भी बारिश के बाद राहत महसूस की। रोजेदारों ने भी बारिश से सुकून महसूस किया और खुदा का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें