फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस में बारिश से मिली राहत

Fri, 16 Jun 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहे पर शुक्रवार को बारिश के बीच भींग कर जातीं युवतियां।
विज्ञापन
इन दिनों लगातार गर्मी पड़ने से जहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था, वहीं शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने से लोगों को राहत पहुंची। करीब 20 मिनट हुई बरसात के बाद धूप निकल गई थी, लेकिन धूप से तपिश नदारद थी। पानी के साथ आंधी चलने के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। देर शाम पुन: आसमान में काले बादल छा गए। इससे लोगों ने रात को बारिश होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन



  बताते चले बीते एक सप्ताह से तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रहा। इस दौरान मनुष्य के साथ जानवरों का जीवन बदहाल हो गया था। दोपहर के समय लोग सड़कों पर निकलने से कतराते थे। इसबीच पानी के अभाव में धान की नर्सरी तक सूखने लगी थी। गर्मी से बचने के लिए पुरुष जहां सिर पर गमच्छा रखता रहा है, तो महिलाएं मुंह बांधकर चलती है। इसी बीच शुक्रवार को अपराह्न चार बजें के करीब अचानक तेज हवा चली। इसके बाद झमाझम बरसात हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बताते चले बरसात अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तरीके से हुई। कही तेज हवा ही चलकर बूंदा बांदी हुआ, तो कही कही जमकर बरसात हुई। बारिश के साथ ही आंधी चलने के कारण कई  जगहों पर पेड़ उखड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें