फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों और घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद गोहना में बारिश के बाद शहीद चौराहे से विजय स्तंभ चौक को जाने वाल सड़क - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। घंटेभर तक हुई बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया। मकानों और दुकानों में पानी घुस गया। उधर, मौसम में बदलाव से किसानों खेती को लेकर खुश हो गए। बृहस्पतिवार को मौसम बदल गया। सुबह से ही आकाश मेें बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे के बाद से बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ घंटाभर बारिश हुई। बारिश होने के चलते नगर के निचले इलाकों भीटी, निजामुद्दीनपुरा, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, चांदपुरा सहित विभिन्न मुहल्लों में जलजमाव के चलते लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। वहीं जिला अस्पताल, जिला सेवायोजन कार्यालय, बरसात होने से जिले के निचले इलाकों के गड्ढ़े में तब्दील संपर्क मार्गो पर जलजमाव के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा था। रतनपुरा: बृहस्पतिवार को रतनपुरा बाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। एक घंटे तक मूसलाधार बारिश होने से रतनपुरा बाजार में लगभग 20 दुकानों तथा कई घरों में पानी घुस गया। दुकानों में रखे हजारों मूल्य के सामान खराब गए। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न किए जाने से व्यापारियों में आक्रोश देखा गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। वहीं, रोपाई किए गए धान के खेतों में पानी सूूख जाने से किसानों को फसल को लेकर चिंता सताने लगी थी। रोपाई की गति भी काफी धीमी हो गई थी। बारिश के लिए मंदिरों में पूजन अर्चन शुरू हो गया था। ऐसे में बारिश होने से किसान खुश हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें