फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ होती रही बारिश

Tue, 11 Jul 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
मंगलवार को बारिश का आनंद लेते हुए स्कूल से घर को जातीं छात्राएं।
विज्ञापन
रविवार को शुरू हुई बारिश का क्रम मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। मूसलाधार के साथ रुक-रुक पड़ने वाली फुहार से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। लेकिन दूसरे तरफ तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से किसान खेतों की जुताई और रोपाई कराने में जुटे रहे। परदहां ब्लाक क्षेत्र के बढुआगोदाम-सरसेना मार्ग पर कोटवां गांव के पास अपराह्न लगभग एक बजे सड़क पर बबूल का पेड़ गिर जाने से लगभग आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों ने पेड़ काटकर हटाया, तब आवागमन बहाल हो सका। सुबह से हो रही बरसात से शहर के निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गड्ढे में तब्दील मऊ-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलजमाव होने से लोगों को यात्रा करना मुश्किल हो रहा था।  
विज्ञापन


      
 सोमवार को रात से ही शुरू हुई बारिश मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। झमाझम बारिश के बीच किसान रोपाई के लिए खेतों की तैयारी में लग गए। रोपाई कार्य मेें तेजी आ गई है। अधिकांश स्कूलों में रेनी-डे घोषित कर दिया गया। तेज बारिश के चलते जिला अस्पताल, पुराना अस्पताल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में जलजमाव हो गया। वहीं जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से नगर के मुंशीपुरा, ब्रह्मस्थान, निजामुद्दीनपुरा, महरनिया, रघुनाथपुरा सहित विभिन्न इलाकों में जलजमाव से लोगों को गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। इसी बीच तेज हवा के साथ बारिश होने के चलते परदहां ब्लाक क्षेत्र के बढुआगोदाम-सरसेना मार्ग पर कोटवां गांव के पास अपराह्न लगभग एक बजे  सड़क पर बबूल का पेड़ गिर गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया तब आवागमन बहाल हो सका।       
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें