पिता के गर्म पानी मांगने पर मऊ जंक्शन के मुख्य टिकट निरीक्षक राम प्रभाव यादव ने शुक्रवार की शाम सात माह के बच्चे के लिए ट्रेन में गर्म पानी उपलब्ध कराया। राम प्रभाव यादव ने बताया कि मुकेश कुमार ने शुक्रवार को नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस (18202) से नौतनवा से यात्रा शुरू की। उनके पत्नी और सात माह का बच्चा भी था जिसे हार्ट की समस्या थी। उन्होंने रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन करके बच्चे के लिए गर्म पानी मांगा था। जिससे वो फार्मूला मिल्क बनाकर पिला सकें। ट्रेन 4:54 बजे मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी तो उन्हें गर्म पानी उपलब्ध कराया गया।