मऊ। स्थानीय मऊ जंक्शन पर प्लेटफार्म एक पर शनिवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक रेलकर्मी अनियंत्रित होकर ट्रेन के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां इलाज के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बिहार प्रांत के सासाराम जिले के निवासी अभिषेक प्रयदर्शी (40) बलिया जंक्शन पर सीनियर बुकिंग क्लर्क के पद पर तैनात थे।
शनिवार को बलिया जंक्शन ड्यूटी पर जाने के लिए गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस पर चढ़ रहे थे कि पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आ गए। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने किसी तरह बाहर निकाला।
मेडिकल टीम ने जांच कर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अभिषेक प्रियदर्शी अपनी पत्नी अंकिता और पुत्र आयुष के साथ मऊ में रहते थे।