फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायलिसिस सुविधा के लिए लंबा इंतजार

विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर में भर्ती मरीज। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल में डायलिसिस के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 18 बेड की डायलिसिस यूनिट से किडनी के मरीजों को सहूलियत तो मिली, लेकिन मरीजों की संख्या के हिसाब से सुविधा नहीं मिल पा रही है। हालात यह हैं कि 44 मरीज प्रतीक्षा में हैं। बाकी को लौटा दिया जा रहा है। ऐसे में गंभीर रोगी दूसरे जनपदों में इलाज के लिए रवाना हो रहे हैं। जिला अस्पताल में सितंबर 2021 को छह बेड की नि:शुल्क डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ हुआ था। इससे मरीजों को सहूलियत भी मिली है। लेकिन मरीजों की संख्या के हिसाब से बेड नहीं मिल रहा है। जबकि यूनिट तीन शिफ्टों मेें चल रही है। इसके बाद भी 44 मरीज प्रतीक्षा सूची में हैं। रेफर मरीज आने पर डायलिसिस के लिए मरीजों को प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। ऐसे में यूनिट में बेडों की संख्या बढ़ाने पर अस्पताल प्रशासन को सोचना पड़ेगा। यदि बेड बढ़ाने का प्रयास होता है तो इससे मरीजों को बड़ी राहत मिल सकेगी। यूनिट में भर्ती मधुबन के कैलाश चौहान ने बताया कि डायलिसिस कराने वाराणसी जाना पड़ता था। जहां दो दिन और हजारों रुपये का खर्चा होता था। जिले में यूनिट खुलने की जानकारी हुई तो अब यहां नि:शुल्क डायलिसिस करवा रहे हैं। बहरीपुर निवासी पीएन सिंह ने बताया कि यहां जब से डायलिसिस यूनिट शुरू हुई तब से बड़ी राहत मिली है। यहां निजी यूनिटों से भी अच्छी व्यवस्था है। सीएमओ डॉ. गिरीजेश पाठक ने बताया कि डायलिसिस में बेड की संख्या बढ़ाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें