फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मेडिकल स्टोर पर छापा, तीन दवाओं की बिक्री पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। शासन के निर्देश पर जिले में थोक औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों और गोदामों के सत्यापन का अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने शुक्रवार शाम मुहम्मदाबाद गोहना स्थित आलोक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर कई अनियमितताएं पकड़ीं।
विज्ञापन

जांच के दौरान प्रतिष्ठान संचालक तीन दवाओं की बिक्री से संबंधित क्रय बिल और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। औषधि निरीक्षक ने नियमानुसार तीनों दवाओं के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे और उनकी बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।
औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने बताया कि फर्म स्वामी औषधि लाइसेंस प्राप्त करने के लिए अनिवार्य अनुभव प्रमाण पत्र से संबंधित संतोषजनक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित व्यावसायिक परिसर करीब छह महीने से बंद पड़ा था।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि दवाओं की गुणवत्ता और उनकी वैध खरीद-बिक्री सुनिश्चित करने के लिए जिले में जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला से दवाओं के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें