फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर के आरोपियों की तलाश में छापेमारी से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पशु तस्करी के मामले में आरोपित और गैंगेस्टर में नामजद आरोपियों की तलाश में कोतवाली पुलिस ने शनिवार की भोर में पठान टोला मुहल्ले में छापा मारा। पुलिस की छापेमारी से मुहल्ले में हड़कंप मच गया। आननफानन नामजद आरोपी घरों से फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राम सिंह ने बताया कि पशुओं की तस्करी कर उनका वध करने के मामले में कोतवाली के पठान टोला निवासी हाजी रफीक उर्फ टाइगर के साथ इम्तियाज, हाजी मुनमुन उर्फ गुनगुन, एखलाक, अबू लेस, अंसार अहमद, इसरार उर्फ बाबू, इरशाद, नसीम, फैसल, शहजादे, रईस, मुन्नू और हाजी कलाम नामजद हुए थे। बाद में सभी का गैंगेस्टर में चालान किया गया। पशुक्रुरता के मामले में सभी को जमानत मिली थी। लेकिन बाद में अक्तूबर माह में सभी का गैंगेस्टर में चालान किया गया। ऐसे में गैंगेस्टर में वांछित सभी आरोपियों की तलाश में छापा मारा। लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। बोले इस दौरान उनकी संपत्ति को जब्त करने की भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें