आगामी त्योहारों से पहले ही इस बार पुलिस और आरएएफ के जवान अलर्ट हैं। सोमवार को सीओ सिटी अशोक यादव के नेतृत्व में शहर कोतवाल कुंवर बहादुर एवं आरएएफ के जवानों ने नगर के संवेदनशील क्षेत्रों का रूट मार्च किया।
आरएएफ और पुलिस के जवानों का काफिला शहर कोतवाली से रौजा, संस्कृत पाठशाला होते हुए मिर्जाहादीपुरा, आजमगढ़ मोड़ होते हुए पुन: शहर कोतवाली में आकर रुका। इस बीच आरएएफ के असिस्टेंट सेनानायक ने स्थानीय पुलिस से नगर के सभी संवेदनशील प्वाइंट की जानकारी ली।
सीओ सिटी अशोक यादव ने बताया कि यह रूट मार्च नगर की संवेदनशीलता को देखते हुए किया गया है। आरएएफ त्योहार के पहले ही सभी स्थानों का भ्रमण कर वस्तु स्थिति से परिचित हो लेगी। इसमें स्थानीय पुलिस भी सहयोग कर रही है साथ ही त्योहार से पहले वह भी सभी संवेदनशील स्थानाें को भली भांति जानकारी इकट्ठा कर रही है।