फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अस्पतालों की व्यवस्था पर उठाए सवाल

सार

मऊ में आम आदमी पार्टी ने सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्थाओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया गया कि दवाओं की कमी, मशीनें खराब हैं और मरीजों को निजी क्लीनिकों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे गरीब जनता को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ। आप पार्टी ने बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। आप जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पतालों कि व्यवस्था बेहद खराब है। जिले के सभी सरकारी अस्पताल चाहे वो महिला हो या अन्यए उनमें अधिकतर दवाएं नहीं मिलती हैं, जांच अधिकतर बाहर से होती है।एक या दो घंटे अल्ट्रासाउंड होता है। हड्डी ऑपरेशन में उपयोग लाने वाली मशीन खराब है। आरोप लगाया कि डॉक्टरों द्वारा दलालों को सहयोग किया जा रहा है। इससे गरीब एवं असहाय जनता परेशान है। आरोप लगाया कि रतनपुरा में बिजली काटने पर जनरेटर नहीं चलाया जाता है। मिलीभगत से यहां के मरीजों की जांच अस्पताल के बाहर बने एक निजी अस्पताल में होती है, जबकि उसके पास कोई मानक नहीं है। वहीं जनपद के हर प्राइवेट अस्पतालों की जांच की जाए और जो मानक के अनुसार नहीं हो उनपर कार्रवाई की जाए।इस दाैरान एके सहाय, विशाल पाण्डेय, मनोज कुमार, जयराम यादव, संजीव सिंह, बिपिन कुमार, शुभम शर्मा, रीता भारती, मोहम्मद असलम, अंकुर यादव आदि साथी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें