फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में खुलेेगा प्रश्नपत्र

विज्ञापन
नगर के सिकटिया स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में बोर्ड परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते जि? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा है कि बोर्ड परीक्षा तय समय पर शुरू होगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रश्नपत्र खोले जाएंगे। कहा कि अधिकारी मुख्य परीक्षाओं दौरान सतर्कता बरतें। किसी भी हाल में नकल नहीं होनी चाहिए। वह सिकटिया स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में एसपी सुशील घुले के साथ समस्त जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कुल 126 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसके लिए 126 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 126 केंद्र व्यवस्थापको के अतिरिक्त प्रत्येक केंद्र पर एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक की भी तैनाती की गई है। कहा कि पहली बार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती ऑनलाइन होगी। प्रश्न पत्र खोलने से लेकर पूरी परीक्षा प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कोविड-19 हेल्प डेस्क की व्यवस्था होगी। बताया कि जनपद संवेदनशील जिलों की सूची में है। शासन के उच्च स्तर से जनपद पर नजर रखी जा रही है। सभी केन्द्र व्यवस्थापक यह तय कर लें कि परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों के अलावा अन्य कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न कर पाए। कहा कि मुख्य विषयों की परीक्षा के दौरान ज्यादा सजग रहने की जरूरत है क्योकि इन विषयो की परीक्षा के दौरान नकल करने या कराने की संभावना ज्यादा रहती है। एसपी सुशील घुले ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने शासन की जारी गाइड लाइन बताई। बैठक में एडीएम भानु प्रताप सिंह, एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, समस्त जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं सभी केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें