फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे पहले ही क्वारंटीन से गांव पहुंचा था ओमान से लौटा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन/सूरजपुर। जिले में दो ब्लाकों के तीन गांव में एक साथ मिले तीन मरीजों के चलते तीन नए गांवों को हॉटस्पॉट बनाया गया है। इसके साथ जिले में एक्टिव हॉटस्पॉट गांवों की संख्या 26 पहुंच गई। अब तक मिले 62 मरीजों में 59 मरीज प्रवासी, जबकि एक जमाती और दो विदेश से लौटे हुए है। इसमें विदेश से लौटा मरीज 24 घंटे पहले ही क्वारंटीन सेंटर से वापस अपने गांव पहुंचा था। इसके बाद उसे ले जाने वाले कार चालक और बड़े भाई को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। मधुबन संवाददाता के अनुसार फतेहपुर मंडाव के अम्मा भेलऊर ग्रामसभा के दुल्लहपुर निवासी व्यक्ति ओमान में रहता है। कोरोना कॉल के बीच वह वह ओमान से 6 जून को लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरा। वहां से रोडवेज बस के सहारे मऊ आया था। यहां उसके पहल पर जिला प्रशासन ने उसे एक होटल में पेड क्वारंटीन किया था।13 जून को क्वारंटीन समय सीमा पूरा होने पर वह कार से अपने गांव पहुंचा था। पॉजीटिव मिला व्यक्ति ग्राम प्रधान का छोटा भाई है। वहीं दोहरीघाट ब्लाक के करनपुर ग्राम पंचायत के कुसंडानिवासी व्यक्ति रूस देश के मास्को से बीते 8 जून को गांव लौटा था। सूरजपुर: दोहरीघाट ब्लाक के चकऊथ निवासी 41 वर्षीय महिला जो 8 जून को अपने पति, दो बेटी तथा एक बेटा के साथ ट्रेन से गोरखपुर पहुंची थी। इसके बाद रोडवेज बस से दोहरीघाट तथा फिर रिर्जव ऑटो कर गांव पहुंची। इसके बाद 10 जून को महिला ने परिवार के साथ पहुंचकर दोहरीघाट सीएचसी पर सैंपल दिया। जहां रविवार को आई रिपोर्ट में महिला पाजिटिव मिली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें