फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन संदिग्धों को बुढावर से हटा घोसी में किया गया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के बुढावर गांव स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र में बाहर से आए तीन लोगों के क्वारंटीन किए गए परिवारीजनों द्वारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को गाली देने के मामले में एसडीएम ने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद क्वारंटीन किए गए तीन लोगों को घोसी क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट करने का आदेश एसडीएम ने दिया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बुढावर गांव में बाहर से आए तीन लोगों को गांव में ही बने सामुदायिक मिलन केंद्र पर क्वारंटीन किया गया था, लेकिन क्वारंटीन किए गए लोगों के परिवारजनों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील से गाली देते हुए झगड़ा करने पर उतारू हो गए। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने एसडीएम निरंकार सिंह को अवगत कराया। ग्राम प्रधान की सूचना पर उपजिलाधिकारी बुढावर गांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर पर पहुंचे। मामले को गंभीर देख तीनों संदिग्धों को बुढावर क्वारंटाइन सेंटर से हटाकर घोसी क्वारंटाइन सेंटर में शिफ्ट कर देने का आदेश दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि क्वारंटीन किए गए तीनों संदिग्धों के परिजनों ने दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें