फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई तक शुरु हो जाएगा पूर्वाँचल एक्सप्रेस वे: सतीश महाना

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। जिले की सीमा से 26 किमी होकर गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने को औद्योगिक मंत्री सतीश महाना मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के भुजही गांव स्थित यूपीडा कार्यालय पहुंचे। यहां सतीश महाना ने अधिकारियों संग बैठक की। बैठक के बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे निर्माण का कार्य 90 फीसदी पूरा हो चुका है। पूरी संभावना है कि दस जुलाई तक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर जनता को सौंप दिया जाए।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के लिए सतीश महाना हेलीकाप्टर से मोहम्मदाबाद गोहना तहसील के भुजही गांव स्थित यूपीडा कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान डीएम अमित सिंह बंसल और एसपी सुशील घुले ने औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना का स्वागत किया। इसके बाद सतीश महाना ने अधिकारियों से यूपीडा के कैंप कार्यालय में बैठक किया। 20 मिनट तक हुई वार्ता के बाद मंत्री बाहर निकले, इस दौरान बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य सिर्फ 10 फीसदी शेष है।
बोले पूरी उम्मीद है कि 10 जुलाई तक एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कर दिया जाए। लोकार्पण के बाद एक्सप्रेस वे को जनता की सेवा के लिए खोल दिया जाएगा। बोले अधिकारियों से बैठकर उन्हें कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने और कार्य में बधाक बनी व्यवस्थाओं की जानकारी भी की गई। निरीक्षण के दौरान मंत्री सतीश महाना के साथ अपर मुख्य सचिव यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार, एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहना रामभवन तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार सिंह, कोतवाल नीरज कुमार पाठक के साथ यूपीडा के अधिकारी बोल कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें