फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति विभाग ने रसोई गैस एजेंसी पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ति विभाग ने रसोई गैस एजेंसी पर मारा छापा
विज्ञापन

एजेंसी संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव स्थित सामर्थ गैस एजेंसी पर पूर्ति विभाग की टीम ने शनिवार को छापेमारी किया। उपभोक्ताओं को कैश एंड कैरी योजना का लाभ नहीं दिया जाना पाया गया। पूर्ति विभाग की टीम ने एजेंसी संचालक को नोटिस जारी किया। इससे रसोई गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। अमर उजाला ने रसोई गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

रसोई गैस उपभोक्ताओं को लंबे समय से सरकार की तरफ से चलाई जा रही कैश एंड कैरी योजना का लाभ रसोई गैस एजेंसी से नहीं दिया जा रहा था। शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी हिमांशु द्विवेदी के फरमान पर पूर्ति निरीक्षक मुहम्मदाबाद गोहना आनंद कुमार यादव के नेतृत्व में अधिकारियों ने सामर्थ गैस एजेंसी पर छापा मारा। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर चेक करने के बाद तमाम अनियमितता पाया। वॉल पेंटिंग न होने के कारण उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर नहीं लिखा पाया गया। एजेंसी में स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं था। एजेंसी संचालक द्वारा उपभोक्ताओं को गोदाम से गैस लेने पर कैश एंड कैरी योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा था। इस योजना में यदि कोई उपभोक्ता गोदाम से पहुंचकर गैस लेता है तो 26. 61 पैसे गैस के मूल दाम में से कटौती कर दिया जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक आनंद यादव ने बताया कि जनपद में गैस कालाबाजारी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है जो दोषी पाए जा रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इस एजेंसी के उपभोक्ताओं द्वारा काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। एजेंसी के संचालक द्वारा गोदाम से गैस लेने पर मूल्य से अधिक दाम लिया जारहा था। छापेमारी में ग्राहकों की शिकायत सही पाई गई। संचालक के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्यवाई होना तय है। क्षेत्र में जो भी दुकानदार अवैध तरीके से गैस का प्रयोग कर रहे हैं। पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें