फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Fri, 23 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजोें सहित विभिन्न संगठनों की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन



 इस अवसर पर  नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। साथ ही विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 


विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में नगर के ब्रह्मस्थान स्थित जिला कार्यालय पर आजाद हिंद फौज के सेनानायक सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई।


इस अवसर पर विहिप के जिलाध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि नेताजी महान वीर सपूत थे। उन्होंने अंग्रेजों को खदेड़कर ही दम लिया।


उन्होंने भारत मां की सेवा के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। समारोह को सुजीत कुमार सिंह, रामकृष्ण भारद्वाज, वीरेद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, मिथिलेश कुमार आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन



इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल की ओर से नगर के चांदमारी इमीलिया स्थित गोमती मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में जयंती समारोह का आयोजन किया गया।


इसमें नेता सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।


इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर के बवकल स्थित पार्टी कार्यालय पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।


इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को ताकत देने व अंग्रेजों को भारत छोड़ने को मजबूर करने में महती भूमिका सुभाष चंद्र बोस ने निभाई देश सदैव याद रखेगा।


इसी क्रम में परदहां ब्लाक के रकौली स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।


इस अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। दंत चिकित्सक डा. असगर अली ने बच्चों के दांत का परीक्षण किया।


घोसी संवाददाता के अनुसार आजाद हिंद संगठन के तत्वावधान में घोसी कस्बा के मझवारा मोड़ काली स्थान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस  जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



इस अवसर पर किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार सिंह अंजान ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार सिंह अंजान ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान देशभक्त के साथ फासिस्ट ताकतों के घोर विरोधी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें