फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई

Sun, 22 Feb 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान के तहत नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बने पोलियो बूथों पर नौनिहालों का पोलियो की खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन



नगर के चांदपुरा में बने पोलियो बूथ पर जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने नौनिहालों को पोलियो रोधी दावा पिलाई। इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि सभी लोग अपने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथ पर ही पोलियो की खुराक पिलवाएं।


 पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग दे रहे इमाम शैक्षिक संस्थानों, धर्मगुरुओं, मदरसे के मुदरिस, स्वयंसेवी, प्रभावशाली व्यक्ति की सक्रिय सहभागिता के लिए प्रशंसा की।
विज्ञापन



इसी क्रम में सीएमओ डा. नंदलाल यादव ने कहा कि जिले मेें तीन लाख 50 हजार 598 बच्चों को पोलियो खुराक देने का लक्ष्य है। जिसमें एक लाख 70 हजार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया गया। 


कहा कि पहले लोग पोलियो की खुराक पिलाने में झिझक महसूस करते थे, लेकिन अब सभी लोग पोलियो की खुराक पिला रहे हैं। जनता की सहभागिता पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम में बढ़ी है।


जिससे पोलियो पर काबू पाया गया है। समुदाय की सहभागिता बढ़ाने में कोर ग्रुप और यूनिसेफ का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बुलावा टोली के बच्चों का कवरेज बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन



 ‘हम बच्चे कल की ताकत हमेें चाहिए पोलियो मुक्त भारत’, ‘हम सब ने ठाना है पोलियो जड़ से मिटाना है’ आदि स्लोगन का प्रयोग कर रहे थे।  इस अवसर पर  डा. वृज कुमार, सरोज राना, डा. एमए खान आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें