फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: यूजीसी नियमों और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में जनसंपर्क

विज्ञापन
मधुबन के तिघरा में सम्पर्क करते सवर्ण समाज के पदाधिकारी
विज्ञापन
मधुबन। जनपद मुख्यालय पर आगामी 11 सितंबर को यूजीसी के नए नियमों और आरक्षण व्यवस्था के विरोध में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सवर्ण समाज का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान जारी है।
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार को सवर्ण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षत्रिय समाज के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने मधुबन तहसील क्षेत्र के तिघरा, दुबारी और परसिया गांव का भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया और अधिक से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान देवेंद्र सिंह ने कहा कि सवर्ण समाज अपने अधिकारों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में योग्य युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक होना चाहिए और आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्येक वर्ग को समान रूप से सरकारी सहायता और आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने यूजीसी के नए प्रावधानों में संशोधन की मांग करते हुए कहा कि इनसे सवर्ण समाज के शिक्षकों और छात्रों के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से नियमों की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें