रतनपुरा। स्थानीय खंड विकास कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित गरीब कल्याण दिवस एवं गरीब कल्याण मेला में ब्लॉक के सभी विभागों ने भाग लिया। सभी विभागों की ओर से अपने विभाग से संबंधित स्टाल लगाए गए थे। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवी प्रसाद विश्वकर्मा, आपूर्ति निरीक्षक/ नोडल अधिकारी कुमार सौरभ सिंह, आपूर्ति सहायक तेज प्रताप सहित भारी संख्या में उचित दर विक्रेताओं ने भाग लिया। स्टॉल पर नए राशन कार्ड के आवेदन और नाम जोड़ने के आवेदन पत्र विभाग द्वारा संकलित किये गये। उज्जवला योजना से संबंधित स्टाल लगाकर के उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवी प्रसाद विश्वकर्मा ने जनता को नि:शुल्क एवं नियमित खाद्यान्न एवं उज्जवला योजना से संबंधित जानकारी दी। मेले में 12 महिलाओं को निर्धारित मात्रा में नियमित खाद्यान्न का वितरण भी ग्राम प्रधान जय किशोर गुप्ता उर्फ टुनटुन ने किया।