फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पीआरवी को जोन में लगातार पाचवें महीने मिला 5वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) ने एक बार फिर बेहतर कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करते हुए जोन में लगातार पांचवें महीने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं प्रदेश स्तर पर भदोही पुलिस को पांचवीं रैंक प्राप्त हुई है। मई माह में पीड़ित तक पहुंचने का औसत रिस्पांस टाइम 4 मिनट 52 सेकेंड दर्ज किया गया। मुसीबत में फंसे लोगों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में पीआरवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस विभाग के अनुसार किसी जिले की आपातकालीन पुलिस व्यवस्था का आकलन उसके रिस्पांस टाइम के आधार पर किया जाता है। डायल-112 पर सूचना मिलते ही पीआरवी को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया जाता है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि रिस्पांस टाइम को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की मेहनत और समर्पण से भदोही को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। एसपी ने लोगों से अपील की कि अपराध, सड़क दुर्घटना, चोरी, मारपीट, आपदा अथवा महिला सुरक्षा से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में बिना विलंब डायल-112 पर सूचना दें, ताकि पुलिस तत्काल सहायता पहुंचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें